लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को हराउंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा: शुभेंदु अधिकारी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:53 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनकी विधानसभा सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दी गयी चुनौती सोमवार को स्वीकार कर ली और कहा वह चुनाव में उन्हें हरायेंगे, वरना राजनीति छोड़ देंगे।

हालांकि पूर्व तृणमूल नेता ने कहा कि उम्मीदवारों पर आखिरी निर्णय भाजपा नेतृत्व विस्तृत चर्चा के बाद लेगा , न कि जैसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में मनमाने तरीके से होता है ।

इससे पहले, बनर्जी ने दिन में नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया । पिछले चुनाव में इस सीट पर टीएमसी के टिकट पर अधिकारी को जीत हासिल हुई थी।।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ यदि मुझे मेरी पार्टी नंदीग्राम से चुनाव मैदान में उतारती है तो मैं उनको कम से कम 50000 वोटों के अंतर से हराऊंगा, अन्यथा मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन तृणमूल कांग्रेस को जहां बनर्जी और उनके भतीजे ‘तानाशाही ’ तरीके से चलाते हैं वहीं भाजपा में उम्मीदवार चर्चा के बाद तय किये जाते हैं और मेरी उम्मीदवारी पर फैसला पार्टी को करना है।

तीन किलोमीटर के रोडशो के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ मैं नहीं जानता कि मुझे कहां से उतारा जाएगा और उतारा भी जाएगा या नहीं।’’

उन्होंने कहा कि बनर्जी बस चुनाव से पहले ही नंदीग्राम को याद करती हैं एवं उनपर नंदीग्राम गोलीबारी में लिप्त रहे एक आईपीएस अधिकारी को चार बार सेवा विस्तार देने का आरोप लगाया। ’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बनर्जी नंदीग्राम के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही हैं लेकिन ‘‘ इस बार यह काम नहीं करेगा और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक ढंग से बंगाल की खाड़ी में फेंक दी जाएगी।’’

उन्होंने दावा किया कि सोमवार को नंदीग्राम के टेखली में बनर्जी की सभा में 30 हजार से अधिक लोग नहीं थे और उनमें से भी अधिकतर को दूसरे स्थानों से लाया गया था।

उन्होंने बनर्जी पर नंदीग्राम के लोगों के प्रति सहानुभूति नहीं रखने का आरोप लगाते हुए कहा, ''स्कूलों की पुस्तकों में सिंगूर में हुए कृषि भूमि अधिग्रहण-रोधी आंदोलन को तो शामिल किया गया है लेकिन नंदीग्राम तथा खेजुरी के शहीदों को कोई जिक्र नहीं है। ''

अधिकारी ने टीएमसी पर अम्फन चक्रवात के पीड़ितों को आवंटित कोष और गरीबों को दिये जाने वाले खाद्यान्न भंडार को चुराने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र