लाइव न्यूज़ :

केरल में भाजपा के जीतने पर मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहूंगा : श्रीधरन

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:16 IST

Open in App

(मनोज राममोहन)

नयी दिल्ली, 19 फरवरी अगले सप्ताह भाजपा में शामिल होकर राजनीति में कदम रखने जा रहे ई श्रीधरन ने शुक्रवार को कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और पार्टी के जीतने पर वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत मिलती है तो उनका ध्यान बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से निकालना होगा।

‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर और आधारभूत ढांचे से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं के विकास में अपनी कुशलता दिखा चुके श्रीधरन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी कहेगी तो मुख्यमंत्री का पद भी संभाल सकते हैं।

श्रीधरन (88) ने स्पष्ट कर दिया कि राज्यपाल पद संभालने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह ‘‘संवैधानिक पद है और इसके पास कोई शक्ति नहीं है’’ और वह ऐसे पद पर रहकर राज्य के लिए कोई सकारात्मक योगदान नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मुख्य मकसद भाजपा को केरल में सत्ता में लाना है। अगर भाजपा केरल में चुनाव जीतती है तो तीन-चार ऐसे क्षेत्र होंगे जिस पर हम ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसमें बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास और राज्य में उद्योगों को लाना शामिल है।’’

केरल के पोन्नाली में रह रहे श्रीधरन ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा कि ‘कर्ज के जाल में फंसे’ राज्य की वित्तीय दशा सुधारने के लिए वित्त आयोग का भी गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राज्य कर्ज के जाल में फंसा है। बहुत सारा उधार है। प्रत्येक मलयाली पर आज 1.2 लाख रुपये का कर्ज है। इसका मतलब है कि हम दिवालिया होने की तरफ बढ़ रहे हैं और सरकार अब भी उधार ले रही है। राज्य की वित्तीय हालत सुधारने की जरूरत है और हम इसका समाधान निकालेंगे।’’

भाजपा में श्रीधरन के शामिल होने से राज्य में पार्टी को मजबूती मिल सकती है। राज्य में पिछले कई वर्षों से अदल-बदल कर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का शासन रहा है।

श्रीधरन ने कहा, ‘‘अगर भाजपा चाहेगी तो मैं (विधानसभा) चुनाव लड़ूंगा।’’

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर अगर पार्टी चाहेगी तो निश्चित तौर पर वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पार्टी चाहेगी तो मुख्यमंत्री पद संभाल सकता हूं। आपको मैं साफ-साफ बताना चाहूंगा कि बिना मुख्यमंत्री पद संभाले इन प्राथमिकताओं को हासिल नहीं कर पाऊंगा।’’

श्रीधरन के औपचारिक तौर पर 25 फरवरी को भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

किस वजह से भाजपा से जुड़ने का फैसला किया, यह पूछे जाने पर श्रीधरन ने कहा कि वह चाहते हैं कि केरल के लोगों को फायदा हो क्योंकि यूडीएफ और एलडीएफ राज्य का वास्तविक विकास करने में सक्षम नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अलग कारण से भाजपा को चुना है...केरल में दोनों गठबंधन यूडीएफ और एलडीएफ अदल-बदल कर सत्ता में आते रहे हैं...वे राज्य का वास्तविक विकास नहीं कर पाए। पिछले 20 साल में राज्य में एक भी उद्योग नहीं आया है।’’

श्रीधरन ने कहा, ‘‘समय समय पर उनका (केंद्र) सरकार के साथ टकराव चलता रहता है। दोनों सरकारों का कई मुद्दों पर सामंजस्य नहीं है। राज्य के विकास पर असर पड़ा है। अगर केरल में भाजपा सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार के साथ अच्छा संबंध बनेगा।’’

परोक्ष रूप से वह केंद्र और केरल में एलडीएफ सरकार के बीच मतभेद का हवाला दे रहे थे।

भाजपा की केरल इकाई में गुटबाजी को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है और उम्मीद है कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

नए कृषि कानूनों का पुरजोर समर्थन करते हुए श्रीधरन ने कहा कि मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के हरेक कदम का विरोध करना एक चलन बन गया है। साथ ही कहा कि देश में किसी तरह की ‘‘असहिष्णुता’’ नहीं है।

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में अपनी सरकार को बदनाम करने के प्रयास को ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’’ नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ युद्ध होगा और अपने देश के खिलाफ इसका दुरुपयोग होने पर इस संवैधानिक अधिकार को नियंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद पर जो बहस हो रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और कई दल हैं जो भाजपा के खिलाफ हैं और बेतुके कारणों से उसे निशाना बनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें करीब से जानता हूं। वह स्पष्टवादी, प्रतिबद्ध और देश के हितों के प्रति काफी लगाव रखते हैं। वह मेहनती और आशावादी हैं।’’

फिलहाल, श्रीधरन केरल में एक पुल के पुनर्निर्माण से जुड़ी परियोजना पर काम कर रहे हैं और इस महीने के अंत में पेशेवराना दायित्व से मुक्त हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!