लाइव न्यूज़ :

चार से पांच दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी: नाइक

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:53 IST

Open in App

पणजी, 19 जनवरी एक सप्ताह पहले हादसे में घायल हुए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने मंगलवार को कहा कि उनकी स्थिति अब बेहतर है और उन्हें चार से पांच दिन में गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी मिल जाएगी।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और आयुष मंत्री 68 वर्षीय नाइक पड़ोसी राज्य कर्नाटक से गोवा लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उन्हें 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान नाइक ने कहा कि भगवान की कृपा और सभी के आशीर्वाद से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह दिन काफी लंबे समय बाद देख रहा हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह मुझसे मिलने के लिए अस्पताल आकर भीड़ न लगाएं। मुझे चार से पांच दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और उसके बाद मैं सभी से मिलूंगा।’’

नाइक ने अपने शुभेच्छुओं से अपील की है कि वे बिना अस्पताल आए घर से ही उनके स्वस्थ होने की कामना करें। केंद्रीय मंत्री का जीएमसीएच अस्पताल में उपचार चल रहा है। केंद्रीय मंत्री को मंगलवार को व्हीलचेयर पर उनके वार्ड से बाहर लाया गया और इस मौके पर उन्होंने अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों का अभिवादन किया।

इस सड़क हादसे में नाइक की पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई थी और उन्हें गंभीर स्थिति में जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं