लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से चार-पांच दिन में छुट्टी मिलेगी : नाइक

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:29 IST

Open in App

पणजी, 19 जनवरी सड़क दुर्घटना में एक सप्ताह पहले घायल हुए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने मंगलवार को कहा कि अगले चार-पांच दिन में उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी मिल जाएगी।

आयुष एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, 68 वर्षीय नाइक पड़ोसी राज्य कर्नाटक से गोवा लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे । उन्हें 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस सड़क हादसे में नाइक की पत्नी और एक सहायक की मृत्यु हो गई थी।

पीटीआई-भाषा से बातचीत में नाइक ने कहा कि भगवान की कृपा और सभी के आशीर्वाद से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

उत्तरी गोवा से सांसद नाइक ने कहा, ‘‘मैं यह दिन काफी लंबे समय बाद देख रहा हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह मुझसे मिलने के लिए अस्पताल आकर भीड़ न लगाएं। मुझे चार से पांच दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और उसके बाद मैं सभी से मिलूंगा।’’

नाइक के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नाइक का हालचाल पूछा।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार के बाद दूसरी बार फोन पर नाइक से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा।

नाइक ने अपने शुभेच्छुओं से अपील की है कि वे बिना अस्पताल आए घर से ही उनके स्वस्थ होने की कामना करें। केंद्रीय मंत्री का जीएमसीएच अस्पताल में उपचार चल रहा है। केंद्रीय मंत्री को मंगलवार को व्हीलचेयर पर उनके वार्ड से बाहर लाया गया और इस मौके पर उन्होंने अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों का अभिवादन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू