लाइव न्यूज़ :

यदि आरक्षण न दिया तो भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करेंगे : जाट नेता

By भाषा | Updated: December 4, 2021 00:59 IST

Open in App

मथुरा, तीन दिसंबर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय को ‘अन्य पिछड़ा वर्ग’ में शामिल करने की घोषणा नहीं की तो भाजपा को वोट नहीं देने का आह्वान किया जाएगा।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने यहां बृहस्पतिवार को आगरा एवं अलीगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 26 मार्च 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट समुदाय को ‘अन्य पिछड़ा वर्ग’ (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करने का वादा किया था।

उन्होंने दावा किया कि उसी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने भी जाट समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने पर समर्थन व्यक्त किया था।

मलिक ने कहा, ‘‘केंद्रीय नेताओं ने यदि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पंजाब विधानसभा चुनाव से पूर्व यह वादा पूरा न किया तो हमें लोगों से आह्वान करना पड़ेगा कि वे इन चुनावों में भाजपा को वोट न दें।’’

उन्होंने कहा,‘‘ जाट समाज लम्बे समय से अपनी मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाता रहा है, लेकिन वर्षों बाद भी जब हमें यह वादा पूरा होता नहीं दिख रहा, तो हमें यह कठोर निर्णय करना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?