अन्याय से लड़ने के लिए हमेशा आपके साथ रहूंगा: राहुल गांधी ने मीडिया से कहा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:38 IST2021-12-19T18:38:45+5:302021-12-19T18:38:45+5:30

Will always be with you to fight injustice: Rahul Gandhi to media | अन्याय से लड़ने के लिए हमेशा आपके साथ रहूंगा: राहुल गांधी ने मीडिया से कहा

अन्याय से लड़ने के लिए हमेशा आपके साथ रहूंगा: राहुल गांधी ने मीडिया से कहा

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों के साथ अन्याय या हिंसा होने पर उन्हें समर्थन देने का रविवार को संकल्प जताया।

गांधी ने एक ट्वीट में मीडिया की स्वतंत्रता के बारे में बात करते हुए देश में पत्रकारों पर हमलों के बारे में रिपोर्ट साझा की।

कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दुखद। मीडिया के कई साथी सिर्फ एक व्यक्ति का चेहरा दिखाते हैं, विपक्ष की आवाज दबाते हैं- जनता तक नहीं पहुंचने देते। क्या उस व्यक्ति ने कभी आपके लिए आवाज उठायी? आपको जो सही लगे, करिए लेकिन आपके खिलाफ अन्याय-हिंसा होगी तो मैं पहले भी आपके साथ था, आगे भी रहूंगा।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मीडिया पर प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पक्ष लेने और विपक्ष की आवाज को जगह नहीं देने का आरोप लगाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Will always be with you to fight injustice: Rahul Gandhi to media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे