लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कोचिंग विद्यार्थियों का ‘हमेशा साथी’ बने रहेंगे : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:01 IST

Open in App

(रूपेश दत्ता)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर कोविड-19 महामारी की वजह से इस साल मार्च में लागू लॉकडाउन साक्षी शर्मा के लिए किसी झटके से कम नहीं था क्योंकि जब वह चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ‘नीट’ की तैयारी कर रही थीं, तभी कोचिंग और स्कूल अचानक बंद हो गए जिससे उनकी यह चिंता बढ़ गई कि अब उन्हें परीक्षा देने के लिये एक साल इंतजार करना पड़ेगा।

हालांकि, लॉकडाउन के कुछ दिनों बाद ही शर्मा और उनके दोस्तों को ऑनलाइन कक्षाओं के रूप में विकल्प मिला और जिसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह न केवल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘सर्वकालिक मित्र’ रहेगी बल्कि कोविड-19 की वजह से बनी नई सामान्य स्थिति में भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।

चंडीगढ़ की रहने वाली शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘यह (लॉकडाउन) झटके की तरह आया...मुझे और मेरे जैसे अन्य विद्यार्थियों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। हम परीक्षा की तैयारी के बीच में थे और ऐसे में साल बर्बाद होने के बारे में सोचना भी भयावह था, लेकिन मैंने और मेरे दोस्तों ने तुरंत अपना ध्यान ऑनलाइन कोचिंग पर केंद्रित किया और सितंबर तक हम परीक्षा के लिए तैयार थे।’’

शर्मा ने एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूर्व में तीन मई और 26 जुलाई को स्थगित हो चुकी नीट की परीक्षा 13 सितंबर को दी जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने किया।

शिक्षा उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद ऑनलाइन कक्षाओं में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गुनात्मक वृद्धि हुई है और यह परिपाटी आगे भी जारी रहेगी।

प्रमुख ऑनलाइन कोचिंग संस्थान ‘नीटप्रेप’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल गुप्ता ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस की महामारी की वजह से कई क्षेत्र में ठहराव आ गया था और विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में फंस गए। ऐसे में उनके पास ऑनलाइन अध्ययन के अलावा कोई विकल्प नहीं था जो लॉकडाउन के बावजूद प्रभावित नहीं हुआ था।’’

गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई करना चाहते थे ताकि साल बर्बाद नहीं हो लेकिन साथ ही उन्हें सामान्य कक्षाओं में संक्रमण का भी खतरा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसकी वजह से ऑनलाइन कक्षाओं में अचानक से तेजी आई क्योंकि यहां विद्यार्थियों को मास्क पहनने या सामाजिक दूरी बनाए रखने की चिंता नहीं थी।’’

कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि भविष्य ऑनलाइन पढ़ाई का है और कोचिंग संस्थानों को अपना अस्तित्व बनाए रखना है तो उन्हें इस पर विचार करना होगा।

जनकपुरी स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर अनिल दहाल ने कहा, ‘‘ कोविड-19 लॉकडाउन जैसी स्थिति से आमूल चूल परिवर्तन आया है। समय बचाने, विस्तृत सामग्री और शिक्षकों की वृहद उपलब्धता से विद्यार्थियों का आकर्षण ऑनलाइन कोचिंग की ओर बढ़ा है।’’

मेडिकल चिकित्सा पर करीब से नजर रखने वाले दहाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘ अगर पारंपरिक कोचिंग संस्थान अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प देना होगा ।’’

जयपुर स्थित जेके लक्ष्मीपति विश्वविद्यालय के कुलपति आरएल रैना ने कहा कि ऑनलाइन कोचिंग से देश का राजस्व बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि भारत का ऑनलाइन शिक्षा का बाजार वर्ष 2018 में 39 अरब रुपये का था, जिसके वर्ष 2024 में 360.3 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग