लाइव न्यूज़ :

भाजपा के अनुशासित सिपाही की तरह काम करुंगा: शुभेंदु अधिकारी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:47 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए उसके अनुशासित सिपाही की तरह काम करेंगे।

अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के स्वागत समारोह में कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश सेवा के लिए समर्पित है, जबकि तृणमूल कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में भाजपा सत्ता में आए और पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ में बदल जाए। पश्चिम बंगाल को सक्षम नेता नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपना होगा।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की वजह से हम आज के पश्चिम बंगाल में रह पा रहे हैं, जिन्होंने विभाजन के दौरान बंगाल के पाकिस्तान में जाने का विरोध किया था।’’

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि अनेक राज्यों ने किसानों को लाभ दिलाने के लिए इस योजना का फायदा उठाया है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने इससे इनकार कर दिया और किसानों को इसके लाभों से वंचित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब जरूरी है कि देश में शासन कर रही पार्टी ही यहां भी सत्ता में आए।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘दीदी (ममता बनर्जी) कह रही हैं कि भाजपा बाहरी पार्टी है। बंगाल पाकिस्तान में जा रहा था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी और उनकी वजह से आज का पश्चिम बंगाल है।’’

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बाहरी मानती हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि दुनिया मोदी के नेतृत्व को मानती है लेकिन बनर्जी नहीं मानतीं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जहां सफेद साड़ी और चप्पल पहनती हैं, वहीं उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) 25 लाख रुपये का चश्मा पहनते हैं और सात करोड़ रुपये के आवास में रहते हैं, जिसमें लिफ्ट भी है।

भाजपा महासचिव ने कहा, ‘‘ये तृणमूल कांग्रेस के नेता कह रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मवेशियों की तस्करी के पीछे कौन है? इन सबके पीछे उनके भतीजे हैं।’’

विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस राज्य में तानाशाही चला रही है। भाजपा में लोकतंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए