लाइव न्यूज़ :

इंदौर में दो मुंह वाले पांच दुर्लभ सांपों के साथ धरे गए वन्य जीव तस्कर

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:06 IST

Open in App

इंदौर, 24 सितंबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दो मुंह वाले पांच रेड सैंड बोआ सांपों के साथ वन्य जीवों के चार तस्करों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के मुताबिक खासकर अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल के चलते दुर्लभ प्रजाति के ये काले सांप बाजार में बेहद ऊंची कीमत पर बिकते हैं और तस्करों से बरामद पांच सांपों का कुल अंतरराष्ट्रीय मूल्य 2.25 करोड़ रुपये आंका जा रहा है।

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुड़ैल क्षेत्र में नाकाबंदी कर चार मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा गया और तलाशी लिए जाने पर इनके बैग में पांच रेड सैंड बोआ सांप पाए गए।

उन्होंने बताया, "वन्य जीव तस्करों से बचाए गए दुर्लभ सांपों को इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर भेजा गया है। इनकी तस्करी के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।"

जानकारों ने बताया कि रेड सैंड बोआ भारत के साथ ईरान और पाकिस्तान में भी पाया जाता है और दो मुंह वाला यह सांप जहरीला नहीं होता। जानकारों के मुताबिक रेड सैंड बोआ का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र तथा अंधविश्वास से जुड़े कार्य-कलापों के साथ ही दवाएं बनाने में भी किया जाता है और तस्करी के कारण इस जीव के वजूद पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए