लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गिरिडीह में हादसे में जंगली हाथी की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:04 IST

Open in App

गिरिडीह (झारखंड) दो नवंबर झारखंड के गिरिडीह जिले में एक जंगली हाथी की सूंड़ में जानवरों को फंसाने के लिए रखा गया जाल फंस जाने से उसकी मौत हो गयी।

गिरिडीह के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजकुमार ने बताया कि गिरिडीह के पीरटांड़ के जंगल में हाथी की सूंड़ में एक जाल फंस गया जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

उन्होंने बताया कि सूंड़ के मुख पर यह जाल फंस जाने से हाथी ठीक से सांस ले पाने में असमर्थ हो गया जिससे घबरा कर वह गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के गुलीकेड़ी गांव के निकट भागता हुआ पहुंचा।

उन्होंने बताया कि अपने सूंड़ में फंसे लोहे के जाल को स्वयं निकालने की कोशिश करते हुए घायल हाथी सांस न ले पाने, पानी न पी सकने और कुछ भी खा पी सकने में असमर्थ होकर गांव से लगभग चार सौ मीटर दूर लुढ़क गया और उसकी मौत हो गयी।

राजकुमार ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने हाथी को गांव के नजदीक मृत देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृत हाथी के शव का अंत्य परीक्षण किया और उसे दफना दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट