दुमका शहर में जंगली हाथी घुसा, युवक को किया घायल

By भाषा | Updated: May 15, 2021 11:41 IST2021-05-15T11:41:46+5:302021-05-15T11:41:46+5:30

Wild elephant enters Dumka city, young man injured | दुमका शहर में जंगली हाथी घुसा, युवक को किया घायल

दुमका शहर में जंगली हाथी घुसा, युवक को किया घायल

दुमका (झारखंड), 15 मई दुमका शहर में शुक्रवार रात एक जंगली हाथी घुस आया और उसने एक युवक को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अपने झुंड से अलग होकर एक जंगली हाथी रात में दुमका में घुस आया और उसने कई मोहल्लों में उपद्रव मचाया तथा विशाल सिंह नामक एक युवक को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

विशाल को दुमका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रांची रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि वन विभाग घायल युवक को नियमानुसार मुआवजा देगा।

दुमका के मंडलीय वन अधिकारी सौरभ चन्द्रा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी शहर से बाहर निकलकर सुबह मसलिया क्षेत्र में पहुंच गया। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wild elephant enters Dumka city, young man injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे