लाइव न्यूज़ :

शिमला के पांच साल के बच्चे को उठा ले गया जंगली जानवर, तलाशी अभियान जारी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 13:48 IST

Open in App

शिमला, पांच नवंबर यहां दिवाली की रात को पांच साल के एक बच्चे को एक जंगली जानवर उठा ले गया। वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बच्चा जब अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था तब यह घटना हुई। पिछले तीन महीने में शिमला में ऐसी यह दूसरी घटना है।

अगस्त में कनलोग में पांच साल की एक बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया था और उसे मार डाला था।

शिमला के मंडलीय वन अधिकारी (वन्यजीव) रवि शंकर ने कहा कि बृहस्पतिवार को ‘ओल्ड बस स्टैंड’ इलाके में स्थित घर के पास रात आठ बजे बच्चा अपने अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था जब जानवर उसे उठा ले गया।

शंकर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बच्चे को कौन सा जानवर उठा ले गया यह निश्चित नहीं है। बच्चे के छोटे भाई ने परिवार को बताया कि एक जानवर उसे उठा ले गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में बच्चे के परिजन ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद वन विभाग के त्वरित बचाव दल (आरआरटी) को रात 11 बजे कॉल आई। आरआरटी और पुलिस के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) ने संयुक्त रूप से तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया