लाइव न्यूज़ :

केरल में ‘तीन तलाक’ बोलने से इनकार करने पर पत्नी के रिश्तेदारों ने व्यक्ति को पीटा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:25 IST

Open in App

मालप्पुरम, 16 नवंबर केरल के मालप्पुरम जिले में ‘तीन तलाक’ बोलकर रिश्ता तोड़ने की मांग को ठुकराने पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोट्टक्कल पुलिस ने सोमवार को हुई इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर पीटीआई-भाषा को बताया कि अब्दुल असीब के साथ उसके ससुर और बीवी के चाचाओं ने इसलिए मारपीट की क्योंकि उसने ‘तीन तलाक’ बोलकर अपनी पत्नी से संबंध तोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके साथ उसकी लगभग डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी।

उन्होंने कहा कि दंपति और उनके रिश्तेदारों के बीच कुछ मुद्दे थे, जिन्होंने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि असीब शंकालु चरित्र का व्यक्ति है और उसे मादक पदार्थों के सेवन की लत है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जिसे मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों में अब्दुल असीब का ससुर शमसुद्दीन और फातिमा के चाचा मजीद, शफीक, जलील, शफीर अली और मुस्तफा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल