लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:32 IST

Open in App

नोएडा, आठ जून पत्नी की हत्या करने के मामले में एक साल से भी अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी पति को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली तरुणा (24 वर्ष) की नौ फरवरी वर्ष 2020 को घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले में तरूणा के परिजनों ने उसके पति अभिषेक गोस्वामी, ससुर प्रमोद गोस्वामी सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

तोमर ने बताया कि अभिषेक गोस्वामी को सोमवार शाम को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में वांछित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों