लाइव न्यूज़ :

सीएए हिंसा: हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की पत्नी ने पति के मौत की लाइव खबर देखी, हो गई बेहोश

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2020 20:59 IST

हेड कॉन्स्टेबल की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी की हालत खराब हो गई। उन्हें टीवी पर जैसे ही पता चला कि उनके पति की मौत हो गई है, वे बेहोश हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की गई जानटीवी पर पति के बारे में खबर सुनते ही रतन लाल की पत्नी हुईं बेहोश, रतन लाल के परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटी और एक बेटा है

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में जारी हिंसा ने आज सोमवार को भयावह रूप ले लिया। हिंसा की आग दो लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। एक पुलिसकर्मी तो एक प्रदर्शनकारी की जान चली गई। गोकुलपुरी इलाके में बवालियों के हंगामे में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की मौत हो गई। हेड कॉन्स्टेबल की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी की हालत खराब हो गई। उन्हें टीवी पर जैसे ही पता चला कि उनके पति की मौत हो गई है, वे बेहोश हो गईं।

कौन बनेगा सहारा

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात रतन लाल मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। वे दिल्ली में बुराड़ी के अमृत विहार में परिवार के साथ रह रहे थे। हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल के मौत की खबर आई तो उनकी पत्नी पूनम बेसुध हो गईं। रतन लाल के परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटी और एक 9 साल का बेटा है। तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

पांच मेट्रो स्टेशन बंद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरकिता कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पिंक लाइन मेट्रो पर पांच स्टेशन बंद कर दिये गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ''जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं। ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही जाएंगी।'' उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांदबाग में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर झड़प में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और एक दूसरे पर पथराव भी किया। इससे पहले डीएमआरसी ने प्रदर्शनों के चलते जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था।

सीएए को लेकर सुलग रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हेड कांस्टेबल की मौत

जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई झड़पों में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। सीएए समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर पथराव किया और फिर घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। इसके अलावा चांदबाग और भजनपुरा इलाकों में भी सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच भी हिंसा की खबरें आईं। इन इलाकों में हिंसा का यह दूसरा दिन है। 

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध और समर्थन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हिंसा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति-व्यवस्था में गड़बड़ी की बहुत परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। मैं माननीय उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से शांति और सौहार्द्र सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बहाल किए जाने का अनुरोध करता हूं । किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।’’ 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया ट्वीट

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में झड़पों के दौरान हिंसा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। बैजल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस और दिल्ली पुलिस आयुक्त को उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं । हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है । मैं हर किसी से शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए संयम बरतने का अनुरोध करता हूं। ’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया