लाइव न्यूज़ :

पुंछ मुठभेड़ में शहीद सैनिक की पत्नी ने कहा : अपने पति पर गर्व है

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में शहीद हुए नायक मनदीप सिंह की पत्नी मनदीप कौर ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

कौर ने कहा कि रविवार को पति से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इसके बाद एक-दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे।

मनदीप (30) पंजाब के गुरदासपुर जिले के छाता शिरा गांव के रहने वाले थे। पुंछ के सूरनकोट में शहीद हुए नायब सूबेदार जसविंदर सिंह और सिपाही गज्जन सिंह भी पंजाब के रहने वाले थे।

अधिकारियों के मुताबिक, तीनों सैनिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गृह नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी एक सैनिक के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की संभावना है।

मनदीप के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे की उम्र जहां तीन वर्ष है वहीं छोटा बेटा महज एक महीने का है।

मनदीप के घर पर मंगलवार को सांत्वना देने उनके रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंचे।

इसी तरह के दृश्य नायब सूबेदार जसविंदर सिंह और सिपाही गज्जन सिंह के घरों पर भी देखने को मिले।

गज्जन (27) रूपनगर जिले के पचरंदा गांव के रहने वाले थे। चार भाईयों में सबसे छोटे गज्जन की शादी इस वर्ष फरवरी में हुई थी। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह बुधवार को घर आने वाले थे।

उनके बड़े भाई अमरजीत सिंह ने कहा कि सोमवार को परिवार को सूचना मिली कि वह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

जसविंदर (39) कपूरथला जिले के माना तलवंडी गांव के रहने वाले थे।

उनके बड़े भाई और सेवानिवृत्त सैनिक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जसविंदर 18 वर्ष की उम्र में सेना में शामिल हो गए थे।

उन्होंने कहा कि उनके पिता कैप्टन (मानद) हरभजन सिंह भी सेना में थे। कुछ महीने पहले कोविड-19 से उनका निधन हो गया।

जसविंदर को 2006 में सेना मेडल से पुरस्कृत किया गया था।

जसविंदर के परिवार में उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर (35), बेटी हरनूर कौर (11) और बेटे विक्रमजीत सिंह (13) हैं।

इस बीच पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सैनिकों की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार से संवेदना जताई।

राज्य सरकार ने सोमवार को तीनों सैनिकों के परिजन को 50- 50 लाख रुपये और एक- एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा