लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत कुमारमंगलम की पत्नी आवास में मृत मिलीं, संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 09:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर पर मृत अवस्था में मिलीं और पुलिस ने लूटपाट के इरादे से उनकी हत्या किये जाने का संदेह जताया है।

पुलिस ने बताया कि किट्टी कुमारमंगलम 67 वर्ष की थीं।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है जो इलाके में कपड़े धोने का काम करता है। संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय राजू के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें शक है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे राजू उनके घर पर आया था और जब घरेलू सेविका ने दरवाजा खोला तो वह उसे खींचकर एक कमरे में ले गया और उसे बांध दिया।

पुलिस के मुताबिक इस बीच दो अन्य लोग भी घर में आए और उन्होंने तकिये से मुंह दबाकर किट्टी की हत्या कर दी। बाद में जब घरेलू सेविका किसी तरह बाहर आई तो उसने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खुले हुए ब्रीफकेस मिले हैं जिससे लूटपाट की कोशिश का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन