लाइव न्यूज़ :

दहेज़ की मांग को लेकर पत्‍नी की हत्‍या, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:57 IST

Open in App

एटा (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के शास्‍त्रीनगर मोहल्‍ले में दहेज़ की मांग को लेकर रविवार को पति ने कथित रूप से फांसी पर लटकाकर पत्‍नी की हत्‍या कर दी और घर में फंदे पर लटका शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका की मां मंजू देवी ने सोमवार को बताया, ''उसकी बेटी जया (19) की शादी दो वर्ष पूर्व एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के शास्‍त्रीनगर मोहल्‍ला निवासी राजेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही राजेश उसे मोटरसाइकिल, दो लाख नकद और सोने की चेन लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा।''

उन्होंने बताया, ''दिल्‍ली से आकर हम लोगों ने कई बार समझाया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और कल फोन पर राजेश ने सूचना दी कि जया ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।'' उन्‍होंने बताया, ''ह‍म जब जया के ससुराल पहुंचे तो उसका पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।''

जया के पिता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कि वह नाथूपुरा बुराड़ी पुरानी दिल्ली के निवासी हैं उसने अपनी पुत्री की शादी राजेश से 19 फरवरी 2018 में की थी।

प्रभारी निरीक्षक जैथरा ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटकी जया के शव को कब्ज़े में लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्‍होंने बताया कि राजेश एक निजी वाहन का चालक है। पुलिस हत्‍या में नामजद अभियुक्‍तों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए