झगड़े के बाद पत्नी की गोली मारकर खुद को फांसी लगायी

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:31 IST2021-01-09T17:31:36+5:302021-01-09T17:31:36+5:30

Wife hanged herself after a fight | झगड़े के बाद पत्नी की गोली मारकर खुद को फांसी लगायी

झगड़े के बाद पत्नी की गोली मारकर खुद को फांसी लगायी

कासरगोड, नौ जनवरी केरल के कनाथुर में दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने शनिवार को झगड़े के बाद अपनी पत्नी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय विजयन ने झगड़े के बाद गुस्से में अपनी पत्नी बेबी (37) को गोली मार दी और बाद में दोपहर में फांसी लगा ली। सिर पर गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध करने के तुरंत बाद विजयन ने परिसर में एक पेड़ से फांसी लगा ली।

उन्होंने कहा कि उसने अपनी पत्नी पर हमला करने के लिए एक देसी कट्टे का इस्तेमाल किया ।

पुलिस के अनुसार अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wife hanged herself after a fight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे