लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 14:41 IST

Open in App

नोएडा, सात जून थाना दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में रहने वाले पवन नामक व्यक्ति की 18 मई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तथा पत्नी के एक मित्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में रहने वाले पवन (30 वर्ष) की 18 मई को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रहे थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर इस मामले में उसकी पत्नी पूजा और यतेंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पवन की पत्नी पूजा तथा यतेंद्र के बीच अवैध संबंध थे। पवन अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उन्होंने बताया कि पूजा ने यतेंद्र संग मिलकर पवन की हत्या की साजिश रची और दोनों ने बिजली की तार से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन