व्यक्ति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:14 IST2021-06-24T16:14:20+5:302021-06-24T16:14:20+5:30

Wife and her lover arrested for man's murder | व्यक्ति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

व्यक्ति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

बांदा (उप्र), 24 जून जिले के जसपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंके जाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जसपुरा थाना पुलिस ने बुधेड़ी गांव के रहनेवाले शिवनारायण निषाद (45) का शव रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे से बरामद किया था जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। वह अपने घर से शुक्रवार की शाम से लापता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी दुलारी (42) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने प्रेमी रघुवीर की मदद से पति की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंके जाने की बात स्वीकार की।

सिंह ने बताया कि मामले में दुलारी और उसके प्रेमी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wife and her lover arrested for man's murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे