लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:09 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) छह अप्रैल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने ही अपने प्रेमी को हरियाणा से बुलाकर अपने पति की हत्या करवाई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार तथा उसकी प्रेमिका मधु को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने 'पीटीआई-भाषा' को मंगलवार को बताया कि जिले के थाना तिलहर अंतर्गत रज्जाक गांव में रहने वाला धनपाल (30) का शव तीन अप्रैल को गांव के पास ही रोड पर पड़ा मिला था, जिसके कुछ दूरी पर एक कार भी लावारिस खड़ी मिली थी जिसपर खून लगा हुआ था।

उन्होंने बताया कि विवेचना में पाया गया कि धनपाल 10 वर्षों से हरियाणा के गुड़गांव में नौकरी करता था तथा एक वर्ष पूर्व उसने अपने गुड़गांव के घर में डीटीएच लगवाया था जिसे लगाने कुमार आया और इसके बाद कुमार तथा मृतक की पत्नी मधु का आपस में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

बाजपेई ने आरोपी के हवाले से बताया कि इसकी जानकारी जब धनपाल को हुई तो उसने अपनी पत्नी पर प्रतिबंध लगा दिए लेकिन इसके बाद भी दोनों छुप-छुपकर मिलते रहे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच धनपाल अपनी पत्नी को लेकर गांव आ गया और मधु ने अपने प्रेमी को यहां बुला लिया।

बाजपेई ने बताया कि दोनों ने हत्या की योजना बनाई और कुमार ने अपनी कार से धनपाल को कुचल कर हत्या कर दी मगर कीचड़ में कार के फंस जाने के कारण वह गाड़ी को वहीं छोड़कर वापस हरियाणा चला गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसी आधार पर वारदात का राजफाश कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग