लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में व्यक्ति के शव के साथ रह रही थी पत्नी और बेटी, पुलिस कर रही जांच

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:48 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट में 2015 में हुई घटना के दोहराव के रूप में एक महिला और उसकी बेटी को उसके 78 वर्षीय पति के सड़े-गले शव के साथ रहते हुए पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना प्रकाश में तब आई जब बागबाजार क्षेत्र में स्थित उनके घर से भीषण दुर्गंध उठने लगी।

पड़ोसियों द्वारा पुलिस को खबर देने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात को जांच की तो पाया कि दोनों महिलाएं, 78 वर्षीय दिग्विजय घोष के सड़े-गले शव के साथ रह रही थीं। श्यामपुकुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोष बीमार था।

उन्होंने कहा, “वह कम से कम डेढ़ महीने पहले मर चुका था। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और कंकाल बाहर दिख रहा था।” अधिकारी ने कहा, “मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हमने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। हम मृतक की पत्नी और उसकी बेटी से पूछताछ कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं दोनों महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ तो नहीं हैं। उक्त दोनों महिलाओं ने पुलिस को अंदर आने से रोका था । वह सामान्य जीवन जी रही थीं जबकि शव उसी कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा, “दरवाजे और खिड़कियां बंद थे और किसी को घर के भीतर आने नहीं दिया जाता था। मृतक की बेटी अपने पति के साथ नहीं रहती थी और कुछ सालों से अपने माता पिता के यहां रह रही थी। हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

इस घटना ने रॉबिन्सन स्ट्रीट की यादें ताजा कर दी हैं जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर पार्थ डे नामक व्यक्ति ने अपनी बहन देवजानी डे के कंकाल के साथ छह महीने गुजारे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों