लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर की दिव्यांग पति की हत्या

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:57 IST

Open in App

जींद,10 नवंबर हरियाणा के जींद जिले के ऐचरा कलां गांव में रहने वाले दिव्यांग सतपाल की मौत के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ मिल कर गला घोंट कर हत्या की और फिर उसे हादसे का शक्ल दे दिया ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर सतपाल की पत्नी, उसके साले और सतपाल के बड़े भाई के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने समेत अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ऐचरा कलां गांव में रहने वाले 40 वर्षीय सतपाल की 21 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी और उसकी लाश खेत में नाली के अंदर पड़ी मिली।

सतपाल के बड़े भाई दिलबाग और सतपाल की पत्नी ज्योति ने दावा किया था कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है, इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर सतपाल शव उसके परिजनों को सौंप दिया ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सतपाल की मौत पानी में डूब कर नहीं बल्कि गला घुटने से हुयी है। इसके बाद पुलिस जांच में इसका खुलाशा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र