लाइव न्यूज़ :

विधवा के घर पर हमला, चार घायल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:04 IST

Open in App

शाहजहांपुर, सात अगस्त उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक ईंट भट्टे के मालिक ने कथित रूप से दर्जनों गुंडों के साथ एक विधवा के घर पर धावा बोल दिया और परिजनों को राइफल की बट से पीटने के बाद घर में आग लगा दी । इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं । पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

देहात पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शुक्रवार को थाना जलालाबाद अंतर्गत बांस खेड़ा गांव में रहने वाली बेटासो देवी के घर पर ईंट भट्ठे के मालिक सुखदेव सात गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए और जबरन उसके घर को खाली कराने लगे ।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने राइफल की बट से उन्हें पीटा इसके बाद घर में आग लगा दी तथा घर में रखा सामान भी लूट ले गए एवं उसके घर के बाहर बंधे मवेशियों को भी खोल कर भगा दिया ।

बेटासो देवी ने बताया कि वह 30 वर्षों से ग्राम समाज की जमीन पर अपना मकान बनाकर रह रही है जिसे आरोपी जबरन खाली कराना चाहता है । उन्होंने बताया कि इसी कारण सुखदेव ने शुक्रवार को वारदात को अंजाम दिया ।

घटना में बेटासो देवी समेत चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू