लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति के साथ मोहब्बत के आरोप में विधवा पर हमला, सिर मुंडवाया, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो अगस्त गुजरात के साबरकांठा जिले में एक शादीशुदा पुरूष के साथ मोहब्बत करने का आरोप लगा कर 30 साल की विधवा महिला का कथित रूप से मुंडन करने के आरोप में दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

गम्बोई पुलिस थाने के उप निरीक्षक पी पी जानी ने बताया कि यहां से 116 किलोमीटर दूर हिम्मतनगर कस्बे के निकट संचारी गांव में 30 जुलाई को यह घटना हुयी । उन्होंने बताया कि मामले में चार पुरूषों एवं दो महिलाओं को एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया। जानी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के एक दिन बाद ये गिरफ्तारियां हुयी हैं ।

जानी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान वादनसिंह चौहान, राजूजी चौहान, कालूसिंह चौहान, राकेशसिंह चौहान, सुरेखा चौहान एवं सोनल चौहान के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ एक महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला करने, आपराधिक धमकी देने और दंगा करने के सिलसिले में मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने आरोप लगाया कि महिला का एक शादीशुदा व्यक्ति से रिश्ता है जिसके चार बच्चे हैं ।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को वह बैंक से वापस लौट रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे मोटरसाइिकल पर लिफ्ट देने की पेशकश की, क्योंकि वह उसे जानती थी । उस व्यक्ति का विवाह आरोपियों में से एक की बहन के साथ हुआ है।

शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों ने उनलोगों को रायगढ़ गांव के पास रोका और उनकी पिटाई कर दी तथा बाद में दोनों को संचारी ले गये जहां सभी छह आरोपियों ने मिल कर दोबारा उनकी पिटाई की और विधवा तथा उसे लिफ्ट देने वाले व्यक्ति का सर मुंड़वा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित