लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: द्वारका में एक वाई-फाई यूजरनेम ने फैला दी दहशत, फिर ऐसे सामने आया पूरा मामला

By नियति शर्मा | Updated: March 1, 2019 15:04 IST

पुलिस ने जांच के बाद इस मामले के बारे में स्थानीय साइबर क्राइम यूनिट और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया।

Open in App

दिल्ली के द्वारका में उस समय दहशत फैल गई जब एक व्यक्ति ने पुलिस को जॉइन हिज्बुल मुजाहिदीन (Join Hizbul Mujahideen) नाम के एक वाई-फाई यूजरनेम होने की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार 34 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रविवार रात (24 फरवरी) को घर पहुंच कर अपने फोन में वाई-फाई नेटवर्क को चेक किया। नेटवर्क लिस्ट में एक नाम जॉइन हिज्बुल मुजाहिदीन भी था।

यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने लिस्ट रिफ्रेश कर के फोन स्विच ऑफ कर दिया। उन्होंने जब फोन को दोबारा ऑन किया गया तब भी यह नाम उस लिस्ट में मौजूद था। उन्होंने तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर के सारी जानकारी दे दी। पुलिस को भी इस लोकेशन पर पहुंचने के बाद अपने फोन पर ये वाई-फाई नेटवर्क दिखाई देने लगा। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले के बारे में स्थानीय साइबर क्राइम यूनिट और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया।

इस बारे में जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि सोमवार से ही पुलिस इस मामले की जांच में लग गई थी और आस-पास के सभी वाई-फाई यूजर की लिस्ट निकाल के उन सभी के घर जा कर वाई-फाई ऐड्रेस की जांच की और साथ-साथ पुलिस ने लोकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से भी जानकारी ली।

आखिरकार पुलिस ने वाई-फाई ऐड्रेस की पहचान कर एक मोबाइल दुकान के मालिक गुलशन तिवारी (60) से पूछताछ प्रारंभ की। इस पूछताछ में पता चला कि उनके दुकान में ये वाई-फाई 26 नवंबर से लगा है। गुलशन तिवारी लखनऊ के रहने वाले है और उन्हें इसके बारे में किसी भी तरह की तकनीकी जानकारी नहीं है।

पुलिस को जांच में पता चला कि इस वाई-फाई ऐड्रेस को नाम देने वाला दरअसल गुलशन तिवारी का छोटा बेटा है। उसने आगे पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने ये नाम लोगों को डराने के लिए रखा था ताकि कोई भी इस वाई-फाई का फ्री उपयोग ना कर पायें। द्वारका के डीसीपी एंटो अलफोंसे ने कहा कि किसी भी तरह का केस फाइल नहीं किया गया इस वाई-फाई ऐड्रेस पर कोई भी संदेहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है और उन्होंने परिवार को यूजरनेम बदलने की हिदायत दी हैं।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया