लाइव न्यूज़ :

पूर्व डीजीपी सैनी को मिली अग्रिम जमानत याचिका के विरुद्ध याचिका क्यों नहीं दायर की गई: सिद्धू

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 नवंबर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर शुक्रवार को राज्य में अपनी सरकार पर सवाल उठाया कि पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को अग्रिम जमानत के विरुद्ध सरकार ने शीर्ष अदालत में याचिका क्यों नहीं दायर की। सिद्धू ने अपने पूर्ववर्ती सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने भी इस मुद्दे को नहीं उठाया।

इसके बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जाखड़ ने व्यंग्यात्मक लहजे में ट्वीट कर इसका उत्तर दिया। पंजाब के फरीदकोट में 2015 में एक धार्मिक पुस्तक की बेअदबी का विरोध कर रहे लोगों पर गोली चलाने के एक मामले में सैनी आरोपी हैं। सिद्धू ने अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत में सरकार से पूछा कि बेअदबी के मामले में उसने क्या कदम उठाये। इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि मादक पदार्थ के मुद्दे पर एसटीएफ की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सिद्धू ने जाखड़ की आलोचना करते हुए कहा, “मैं हमेशा याद दिलाता रहता हूं। इसमें मेरा क्या हित है। कल मैंने (मोगा में) मंच से यह कहा था। पूर्व अध्यक्ष ट्वीट करते रहते हैं लेकिन उन्होंने क्या कभी इन मुद्दों को उठाया।” जाखड़ ने एक शेर से इसका जवाब दिया जिसका मतलब था कि “बुत” उन्हें “काफिर” कह रहा है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी घटना की जांच छह महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया था और यह समयसीमा बीत चुकी है।

उन्होंने पूछा कि सैनी को दी गई अग्रिम जमानत के विरुद्ध विशेष अवकाश याचिका क्यों नहीं दायर की गई। सिद्धू ने कहा, “अगर आरोपी को अग्रिम जमानत दी गई है तो जांच पूरी कैसे होगी।” उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार से सवाल किया, “हर कोई जानना चाहता है कि सरकार का इरादा क्या है। अगर सैनी को अग्रिम जमानत मिल गई है तो क्या आपने एसएलपी दायर की? 10 सितंबर को उन्हें अग्रिम जमानत मिली थी क्या उसके विरुद्ध एसएलपी दायर की गई।” मादक पदार्थ पर विशेष कार्यबल के बारे में सिद्धू ने कहा कि उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से सरकार को कौन रोक रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी राज्य सरकार ने अच्छा काम किया तब उन्होंने उसकी सराहना की। एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई और राज्य सरकार के बीच अच्छा तालमेल है लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां