लाइव न्यूज़ :

पूर्व डीजीपी सैनी को मिली अग्रिम जमानत याचिका के विरुद्ध याचिका क्यों नहीं दायर की गई: सिद्धू

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 नवंबर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर शुक्रवार को राज्य में अपनी सरकार पर सवाल उठाया कि पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को अग्रिम जमानत के विरुद्ध सरकार ने शीर्ष अदालत में याचिका क्यों नहीं दायर की। सिद्धू ने अपने पूर्ववर्ती सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने भी इस मुद्दे को नहीं उठाया।

इसके बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जाखड़ ने व्यंग्यात्मक लहजे में ट्वीट कर इसका उत्तर दिया। पंजाब के फरीदकोट में 2015 में एक धार्मिक पुस्तक की बेअदबी का विरोध कर रहे लोगों पर गोली चलाने के एक मामले में सैनी आरोपी हैं।

सिद्धू ने अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत में सरकार से पूछा कि बेअदबी के मामले में उसने क्या कदम उठाये। इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि मादक पदार्थ के मुद्दे पर एसटीएफ की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सिद्धू ने जाखड़ की आलोचना करते हुए कहा, “मैं हमेशा याद दिलाता रहता हूं। इसमें मेरा क्या हित है। कल मैंने (मोगा में) मंच से यह कहा था। पूर्व अध्यक्ष ट्वीट करते रहते हैं लेकिन उन्होंने क्या कभी इन मुद्दों को उठाया।” जाखड़ ने एक शेर से इसका जवाब दिया जिसका मतलब था कि “बुत” उन्हें “काफिर” कह रहा है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी घटना की जांच छह महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया था और यह समयसीमा बीत चुकी है।

उन्होंने पूछा कि सैनी को दी गई अग्रिम जमानत के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका क्यों नहीं दायर की गई। सिद्धू ने कहा, “अगर आरोपी को अग्रिम जमानत दी गई है तो जांच पूरी कैसे होगी।” उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार से सवाल किया, “हर कोई जानना चाहता है कि सरकार का इरादा क्या है। अगर सैनी को अग्रिम जमानत मिल गई है तो क्या आपने एसएलपी दायर की? 10 सितंबर को उन्हें अग्रिम जमानत मिली थी ,क्या उसके विरुद्ध एसएलपी दायर की गई।” मादक पदार्थ पर विशेष कार्यबल के बारे में सिद्धू ने कहा कि उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से सरकार को कौन रोक रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी राज्य सरकार ने अच्छा काम किया तब उन्होंने उसकी सराहना की। एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई और राज्य सरकार के बीच अच्छा तालमेल है लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरे राज्य का “तमाशा” बनाकर रख दिया है। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने एक बयान में कहा, “हमेशा से यह स्पष्ट नजर आता रहा है कि चन्नी और सिद्धू के बीच हितों के टकराव के चलते दोनों एकमत नहीं हैं लेकिन यह शर्मनाक है कि इस प्रक्रिया में उन्होंने पंजाब को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।”

चुघ ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अकाली दल भी राज्य में यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “समझदारी वाले बयान देने और लोगों से वादे करने की बजाय वे गलत और निराधार वादे कर के पंजाब के लोगों का मजाक बना रहे हैं।”

चुघ ने कहा कि जिस तरह चन्नी और सिद्धू काम कर रहे हैं उससे पता चलता है कि कांग्रेस आला कमान को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य को सियासी तमाशबीनों के हवाले कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग