आखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 09:39 IST2025-10-11T09:39:48+5:302025-10-11T09:39:56+5:30

Why was SP chief Akhilesh Yadav's Facebook account banned SP attacks BJP know reason | आखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

file photo

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक खाता शुक्रवार शाम कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया, जिस पर उनकी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने “एक्स” पोस्ट किया, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के फेसबुक खाते को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है।” फेसबुक ने बैन करते हुए कहा है कि कई सारे पोस्ट में हिंसक और अश्लील पोस्ट किया गया और इस कारण बैन किया।

चांद ने लिखा, “भाजपा की सरकार ने देश मे अघोषित आपातकाल लगा रखा है, जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज़ को भाजपा दबा देना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।”

सूत्रों के अनुसार, 80 लाख से ज़्यादा ‘फ़ॉलोअर्स’ वाले यादव के फेसबुक खाते को शुक्रवार शाम लगभग छह बजे निलंबित कर दिया गया। सपा प्रमुख इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते थे। 

Web Title: Why was SP chief Akhilesh Yadav's Facebook account banned SP attacks BJP know reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे