लाइव न्यूज़ :

उप्र की भाजपा सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम क्यों है: प्रियंका

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम क्यों हैं।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया, ‘‘आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है?’’

गौरतलब है कि प्रयागराज जिले के गंगापार फूलपुर थाना अंतर्गत अमिलिया गांव में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान