लाइव न्यूज़ :

मारे गए ‘निर्दोष’ व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा क्यों न दिया जाए?: आयोग

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जून 2017 में नक्सलियों के विरुद्ध एक अभियान के दौरान सेना की एक टुकड़ी द्वारा “बिना सूचित किए और विवेकहीन तरीके से” की गई गोलीबारी में मारे गए एक निर्दोष नागरिक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा क्यों नहीं दिया जाना चाहिए। इस बाबत रक्षा मंत्रालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आयोग की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह भी कहा गया कि यदि रक्षा मंत्रालय मृतक के परिवार को मुआवजे की राशि देता है तो इससे स्थानीय लोगों में “सकारात्मक संदेश” जाएगा और “सेना की विश्वसनीयता बढ़ेगी।”

आयोग ने अपने सचिव के जरिये 24 फरवरी को रक्षा मंत्रालय को कारण बताओ नोटिस जारी कर सवाल किया कि मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा क्यों नहीं दिया जाना चाहिए।

आयोग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 14 . 15 जून 2017 के बीच चांगलांग जिले के नान्तोक सर्कल में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के दौरान सेना की 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) टुकड़ी द्वारा बिना सूचना दिए विवेकहीन तरीके से गोलीबारी की गई जिसमें एक निर्दोष नागरिक की मौत हुई।

आयोग ने चार सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा है।

आयोग ने कहा कि यह “विशेष” मामला है क्योंकि न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा था कि 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) कर्मी एक निर्दोष नागरिक की मौत के जिम्मेदार हैं।

वक्तव्य में कहा गया कि सुरक्षा बलों द्वारा चांगलांग जिले के नान्तोक सर्कल में नक्सलियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने के संबंध में, चांगलांग पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग ने 29 जून 2017 को मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!