लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला क्यों इस्तीफा दें, क्या उन्होंने कृषि कानून बनाया है?: अजय चौटाला

By भाषा | Updated: September 16, 2021 23:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 सितंबर जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख अजय चौटाला ने बृहस्पतिवार को विपक्षी पार्टियों और किसानों संगठनों पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे की मांग को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि न तो उन्होंने कृषि कानून बनाए हैं और न ही उन पर हस्ताक्षर किए हैं।

पानीपत में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जजपा प्रमुख ने कहा कि अगर उन्हें केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून पर इस्तीफा ही मांगना है तो वे राज्य के 10 लोकसभा सदस्यों और पांच राज्यसभा सदस्यों से इस्तीफा मांगे।

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह ने वाहनों से कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे जजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाए।

अजय चौटाला ने कहा कि अगर इस्तीफे से किसानों के मुद्दे के समाधान में मदद मिलती है तो दुष्यंत चौटाला समेत पार्टी के सभी 10 विधायकों के इस्तीफा उनकी जेब में पड़े हैं और जो इस मुद्दे का समाधान करे, वह इनके इस्तीफे ले जाए।

जजपा नेता 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो