लाइव न्यूज़ :

देश छोड़कर भाग चुके परमबीर सिंह पर केंद्रीय एजेंसियों को क्यों भरोसा करना चाहिए: जयंत पाटिल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:05 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने शुक्रवार को पूछा कि केंद्रीय एजेंसियों को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों पर भरोसा क्यों करना चाहिए, जोकि ‘‘देश छोड़कर भाग गए हैं।’’

राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था कि सिंह के देश छोड़कर भागने की आशंका संबंधी सूचनाओं के बाद उनके खिलाफ ‘लुक-आउट’ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि सिंह के देश से भागने के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं थी।

पाटिल ने येवला-लासलगांव में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय सहित केंद्रीय एजेंसियां देश छोड़कर भाग गए परमबीर सिंह पर भरोसा क्यों करें।’’

सिंह ने इस साल की शुरुआत में आरोप लगाया था कि राकांपा नेता और राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी मुंबई में बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलें। बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा आरोपों की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के आदेश के बाद देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था।

दूसरी ओर, राज्य पुलिस ने देशमुख के खिलाफ सनसनीखेज आरोपों के बाद आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जबरन वसूली के कई मामले दर्ज किए। इस बीच, पाटिल ने यह भी दावा किया कि ‘‘भाजपा तंत्र’’ ने पहले भुजबल को जेल में डालने की कोशिश की, लेकिन अदालत ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, और अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशमुख को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महा विकास अघाडी सरकार को बदनाम करने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंबई की एक अदालत ने हाल में राकांपा के वरिष्ठ नेता भुजबल को कथित महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में सबूतों के अभाव में आरोपमुक्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां