लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई गई :भाजपा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लगभग 18 लोगों के एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने पर शुक्रवार को कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि कार्यक्रम के दौरान वहां पुलिस ने अवरोधक क्यों नहीं लगाये थे।

जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार कार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को कुचल दिया। इस घटना में गौरव अग्रवाल (21) की मौत हो गई है तथा 17 अन्य घायल हो गए हैं।

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख अमित मालवीय ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जशपुर में हुई घटना पर जवाब देना चाहिए।

मालवीय ने सवाल किया, ‘‘एक तेज रफ्तार कार को हिंदू श्रद्धालुओं के इतने करीब कैसे जाने दे दिया गया।’’

मालवीय ने दावा किया कि हिंदुओं पर हमले की ये सभी घटनाएं राज्य में हो रही है लेकिन बघेल, गांधी भाई-बहन को उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाशने में मदद करने में व्यस्त हैं।

राज्य पुलिस ने घटना के सिलसिले में वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos