लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका और राहुल गांधी अब तक क्यों नहीं उतरे, सामने आई ये वजह

By शीलेष शर्मा | Updated: March 27, 2021 20:24 IST

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राज्य में चुनावी मैदान में प्रचार के लिए अभी तक नहीं उतरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में वोटिंग के बाद पश्चिम बंगाल में प्रचार के लिए जा सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधीबंगाल में कांग्रेस ने वाम दल से गठबंधन किया है जबकि केरल में दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैंसूत्रों के अनुसार बीजेपी दोनों पार्टियों की चुनावी रणनीति को बड़ा मुद्दा बना सकती है, इसलिए कांग्रेस ने किया है ये बदलाव

नई दिल्ली: कांग्रेस एक सोची समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बंगाल के चुनाव प्रचार अभियान में फिलहाल नहीं उतार रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केरल में मतदान के तुरंत बाद राहुल और प्रियंका पार्टी नेताओं के लाव-लश्कर के साथ बंगाल में प्रचार अभियान की डोर थामने की तैयारी कर चुके हैं। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि केरल में कांग्रेस और वाम दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बंगाल में दोनों दलों के बीच गठबंधन है। 

यही कारण है कि राहुल गांधी बंगाल में प्रचार नहीं कर रहे हैं क्योंकि अगर राहुल अथवा प्रियंका वहां प्रचार करते हैं तो भाजपा इसे बड़ा मुद्दा बना कर मतदाताओं को दोनों दलों में बांट सकती है। 

कांग्रेस को भी डर सता रहा है कि उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है कि एक राज्य में गठबंधन तो दूसरे में एक दूसरे के खिलाफ वे क्यों हैं। 

बंगाल के साथ साथ असम में भी कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव किया है। गृहमंत्री अमित शाह अज़मल बजरुद्दीन को निशाना बना कर हमलावर है। अमित शाह आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस का गठबंधन अज़मल से भी है और ऐसे में बांग्लादेशियों की बाढ़ आ जायेगी। 

इस बीच अजमल ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश यात्रा में शेख हसीना से बात करें और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने की व्यवस्था करें और जो असम में बांग्लादेशी घुसपैठी हैं उनके डिपोर्टेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।'

पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के बीच अब घुसपैठे के मुद्दे और विरोधाभास को कांग्रेस असम के चुनाव प्रचार में प्रचारित कर रही है। 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021राहुल गांधीप्रियंका गांधीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल