लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री टीकाकरण में ‘भारत पहले’ की नीति क्यों नहीं अपनाते: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 14, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वह ‘भारत पहले’ की नीति देश के नागरिकों के टीकाकरण के लिए क्यों नहीं अपनाते। पार्टी ने यह भी सवाल किया कि क्यों टीके की छह करोड़ खुराक निर्यात की गई जबकि भारतीयों को ही वह नहीं मिल रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को अपनी टीकाकरण नीति में पादर्शिता लानी चाहिए और अन्य देशों के नागरिकों की बजाय सबसे पहले सभी भारतीयों को टीका देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कोविड-19 रणनीति पर देशभर के जिलाधिकारियों से सीधे बात करके संघीय ढांचे पर हमला कर रहे हैं और संविधान का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आप ‘पहले भारत’ की नीति क्यों नहीं अपनाते जैसा कि अमेरिकी करते हैं। आपने क्यों दूसरे देशों को टीके का निर्यात किया, जब भारतीयों को इसकी सबसे अधिक जरूरत थी।’’

गोहिल ने कहा कि स्वास्थ्य पर संसद की स्थायी समिति ने 16 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारतीयों को सबसे पहले टीका दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था।

गोहिल ने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री बिहार और पश्चिम बंगाल में सभी नागरिकों को मुफ्त टीके देने की घोषणा क्यों कर रहे थे, जहां चुनाव हुए थे और टीकों के लिए निर्धारित राशि का उपयोग करके पूरे देश में मुफ्त में टीकाकरण क्यों नहीं किया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब