लाइव न्यूज़ :

सिर्फ PFI ही क्यों? RSS को भी बैन करो, बोले कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश- बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों की सांप्रदायिकता खतरनाक

By अनिल शर्मा | Updated: September 28, 2022 12:59 IST

लोकसभा सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाने के मद्देनजर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सांसद कोडिकुन्निल सुरेश कहा कि दोनों देश के लिए खतरनाक है। पीएफआई पर प्रतिबंध कोई उपाय नहीं है क्योंकि आरएसएस पूरे देश में हिंदू सांप्रदायिकता फैला रहा हैः के सुरेश

मलप्पुरम: केरल के कांग्रेस सांसद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से करते हुए इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि "हिंदू सांप्रदायिकता" को बनाए रखने के लिए इस पर समान प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।

लोकसभा सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाने के मद्देनजर आई है। के सुरेश ने कहा, "हम आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। पीएफआई पर प्रतिबंध कोई उपाय नहीं है क्योंकि आरएसएस पूरे देश में हिंदू सांप्रदायिकता फैला रहा है।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि आरएसएस और पीएफआई दोनों बराबर हैं। सरकार को दोनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। सिर्फ पीएफआई ही क्यों? आरएसएस भी बहुसंख्यक सांप्रदायिकता कर रहा है। के सुरेश ने आगे कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों की सांप्रदायिकता खतरनाक है।

कांग्रेस लोकसभा मुख्य सचेतक ने कहा कि "जहाँ बहुसंख्यक सांप्रदायिकता है, वहाँ अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता भी आ रही है। इसलिए अंततः (बहुमत और अल्पसंख्यक) दोनों सांप्रदायिकता खतरनाक है। यह देश के लिए खतरनाक है। इसलिए सरकार को दोनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। अन्यथा कोई परिणाम नहीं।''

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केरल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हुए आरएसएस और विहिप को भी आड़े हाथों लिया था। उन्हें "एक ही थाली के चाटते" करार दिया था।  साथ ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

टॅग्स :कांग्रेसPFIआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है