लाइव न्यूज़ :

ओआईसी कार्ड धारक ब्रिटिश नागरिक को क्यों निर्वासित किया : उच्च न्यायालय ने केंद्र से पूछा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से पूछा कि मार्च में परिवार से मिलने आए ‘भारतीय मूल के विदेशी नागरिक’ (ओसीआई) कार्ड धारक ब्रिटिश नागरिक को वापस उसके देश क्यों भेज दिया गया।

केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि ब्रिटिश नागरिक को इसलिए निर्वासित किया गया क्योंकि पिछले साल मार्च में दिल्ली में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के कारण उसका नाम काली सूची में डाल दिया गया था।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि तबलीगी घटना बहुत पहले समाप्त हो गई है और याचिकाकर्ता जिसे काली सूची में डाला गया था, उसके पास वैध ओआईसी कार्ड है।

इसके साथ ही अदालत ने केंद्र को नोटिस जारी कर कहा कि वह हलफनामा दाखिल कर याचिकाकर्ता को पांच मार्च 2021 को मुंबई आने पर निर्वासित करने की वजह बताए।

याचिकाकर्ता के मुताबिक उसकी पत्नी और माता-पिता भारत में रहते हैं और वह उनसे मिलने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह