लाइव न्यूज़ :

ननकाना साहिब की यात्रा की अनुमति देने से इनकार क्यों किया गया : शिअद ने केन्द्र से पूछा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 00:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 फरवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को केन्द्र सरकार से इस बात का स्पष्टीकरण देने को कहा कि उसने कुछ श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब की यात्रा की अनुमति क्यों नहीं दी। साथ ही शिअद ने कहा कि यह कदम ‘‘समुदाय पर हमले के समान है।’’

सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से भी प्रश्न किया कि उन्होंने मंजूरी नहीं दिए जाने के मुद्दे को केन्द्र सरकार के समक्ष क्यों नहीं उठाया।

दरअसल अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों के एक दल को ननकाना साहिब नरसंहार के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर 18 फरवरी से 25 फरवरी तक पाकिस्तान की यात्रा करनी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों में जाने की इच्छा रखने वाले 600 सिखों को वहां सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 के हालात का हवाला देते हुए जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

सुखबीर सिंह ने ट्वीट करके केन्द्र सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि यात्रा के ठीक एक दिन पहले उसने जत्थे को अनुमति देने से इनकार क्यों किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो