लाइव न्यूज़ :

किसानों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों है: केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी की घटना पर मोदी से किया सवाल

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान किसानों की मौत को लेकर बुधवार को केंद्र पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने को कहा।

आप नेता केजरीवाल ने यह भी मांग की कि मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को पद से हटाया जाए जिनका बेटा इस घटना में आरोपी है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि "पूरी व्यवस्था" किसानों के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि मामले के संबंध में अब तक किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘‘पिछले एक साल से किसान धरने पर बैठे हैं। अब तक 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। और फिर किसानों को पहियों के नीचे कुचल कर मार दिया जाता है। किसानों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों है?’’

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से यह भी सवाल किया कि मिश्रा को अभी तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से हटाया क्यों नहीं गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलने की अपील करते हुए कहा, ‘‘इस देश का हर नागरिक आज किसानों के लिए न्याय की मांग कर रहा है। निर्णय आपके हाथ में है।’’

उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता है कि किसानों की हत्या के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मिश्रा को उनके मंत्री पद से हटाया जाए।

केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर विपक्षी पार्टी के नेताओं को पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलने की कथित तौर से अनुमति नहीं देने के लिए निशाना साधा।

उन्होंने कहा,‘‘प्रधानमंत्री जी, एक तरफ, सरकार 'आजादी का महोत्सव मना रही है और दूसरी ओर, विपक्षी नेताओं को लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किया जा रहा है। यह किस प्रकार की स्वतंत्रता है? अंग्रेज इस तरह की कार्रवाई करते थे।’’

शुरू में राजनीतिक दलों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने अब उन्हें जिले का दौरा करने की अनुमति दी है।

लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचल दिया गया।

प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चालक सहित अन्य को वाहनों से कथित तौर पर बाहर निकालकर पीट-पीटकर मार डाला गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों