लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार 'फतेह' किट की खरीद की जांच का आदेश क्यों नहीं दे रही : अकाली दल

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जून शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बृहस्पतिवार को पंजाब सरकार से सवाल किया कि वह "फतेह" किट की खरीद मामले में जांच का आदेश क्यों नहीं दे रही है। इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी ने किट की आपूर्ति की, उसके पास वैध लाइसेंस नहीं था और वह एक कोल्ड स्टोर से संचालित कर रही थी।

कोविड मरीजों को दी जाने वाली मेडिकल किट में ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, स्टीमर, सैनिटाइजर, विटामिन सी और जिंक की गोलियां तथा कुछ अन्य दवाइयां दी जाती हैं।

शिअद सांसद बलविंदर सिंह भुंडर ने एक बयान में आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को 26 करोड़ रुपये की किट की आपूर्ति करने वाली कंपनी के बारे में हालिया खुलासे से संकेत मिलता है कि पूरा अभियान "फर्जीवाड़ा" था।

उन्होंने आरोप लगाया , “... मूल निविदा एक कंपनी को छह महीने की वैधता के साथ 837 रुपये प्रति किट की दर पर दी गयी थी, लेकिन निविदा दो बार फिर से जारी की की गयी और दोनों बार दूसरी कंपनी को 1,226 रुपये और 1,338 रुपये प्रति किट की बढ़ी हुई कीमतों पर दी गयी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल किट की आपूर्ति के लिए कंपनी के पास वैध लाइसेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से ही इस घोटाले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

शिअद, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जैसे विपक्षी दल मेडिकल किट की खरीद में कथित गड़बड़ी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आप ने पंजाब के लोकपाल को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो