लाइव न्यूज़ :

जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है सरकार :राहुल

By भाषा | Updated: February 11, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वक्तव्य के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधा और सवाल किया कि सरकार जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व की यथास्थिति बरकरार नहीं रहने का मतलब कोई शांति नहीं।"

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, "भारत सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और अपना क्षेत्र जाने को क्यों दे रही है?"

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि पैगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी किनारे से सैनिकों के पीछे हटने का समझौता हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: सीएसके ने ढूंढ लिया जडेजा का रिप्लेसमेंट, IPL ऑक्शन के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

क्रिकेटIPL Auction 2026: बेस प्राइस 30 लाख और बिके 14.20 करोड़, कौन हैं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर