लाइव न्यूज़ :

इत्र कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई पर सपा को मिर्ची क्यों लग रही है : ठाकुर

By भाषा | Updated: December 29, 2021 13:09 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 29 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बरामद होने से सुर्खियों में आए इत्र कारोबारी के साथ उनके संबंध होने का दावा किया।

सूचना एवं प्रसारण मामलों के साथ ही खेल मामलों के भी मंत्री ठाकुर ने मंगलवार को जिले के नरही क्षेत्र में अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश पर इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के ठिकानों पर पिछले दिनों हुई छापेमारी को लेकर जमकर निशाना साधा।

इत्र कारोबारी से सपा के रिश्ते नहीं होने संबंधी अखिलेश के बयान से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा, "इत्र कारोबारी से सपा के रिश्ते नहीं हैं तो सपा को मिर्ची क्यों लग रही है। अखिलेश यादव अब क्यों बोल रहे हैं कि अभी आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। इसके बाद ईडी व अन्य विभागों की छापेमारी होगी।"

ठाकुर ने कहा कि अखिलेश को इत्र कारोबारी के दर्द का एहसास तो है लेकिन जिस गरीब के विकास पर खर्च होने वाले कर का धन चुराया गया है, उस गरीब के दर्द का एहसास सपा को नहीं है तथा इससे स्पष्ट हो जाता है कि इत्र कारोबारी से किसकी सांठगांठ है।

उन्होंने कहा, "सपा का दर्द छुपाए नहीं छुप रहा है। अखिलेश यादव जिस इत्र की बात करते रहे हैं, उसकी खुशबू दुनिया में इस तरह पहुँची है कि इत्र कारोबारी से उनके रिश्ते छिपाए नहीं छिप पा रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस छापेमारी का उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जानकारी होने पर ही विभाग ऐसे मामले में कार्रवाई करता है और विभाग इस तरह की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह