लाइव न्यूज़ :

डोकलाम के निकट ‘चीन द्वारा गांव बसाने’ को लेकर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को लेकर समझौता करने का आरोप लगाया तथा यह सवाल किया कि डोकलाम के निकट चीन द्वारा गांव बसाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं?

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि उपग्रह से ली गई ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने डोकलाम के निकट भूटान में चार गांव बसा लिए हैं और अतिक्रमण के जरिये 100 वर्ग किलोमीटर जमीन हथिया ली है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन लगातार अतिक्रमण कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। प्रधानमंत्री जी, आप चीन का नाम क्यों नहीं लेते? हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर देश के लोगों को जवाब दें।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के साथ समझौता किया है जो अब बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने हमारे उन जवानों के पराक्रम और बलिदान को कमतर किया है जिन्होंने पिछले साल चीन की घुसपैठ का करारा जवाब दिया था।’’

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी ट्विटर पर उपग्रह की तस्वीरें साझा कीं और सवाल किया कि चीन की इस हरकत पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा कौन करेगा?’’

वल्लभ ने कहा कि इन तस्वीरों से पता चलता है कि चीन द्वारा पिछले साल ये गांव भूटान की सीमा के भीतर बसाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये गांव उसी डोकलाम पठार के निकट बसाए गए हैं जहां 2017 में भारत और चीन के बीच कई दिनों तक गतिरोध चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए