लाइव न्यूज़ :

मरीना की सफाई के लिए आईएएस अधिकारी की टीम की नियुक्ति क्यों नहीं की गयी: अदालत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:54 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार से सवाल किया है कि राज्य के एक प्रमुख पर्यटन स्थल मरीना बीच की सफाई और रखरखाव के लिए वह किसी आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम की नियुक्ति क्यों नहीं करती है?

न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण और न्यायमूर्ति टी वी तमिलसेल्वी की खंडपीठ ने सुझाव दिया कि टीम में ग्रेटर चेन्नई निगम, लोक निर्माण विभाग व पुलिस के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पार्षद, एक पर्यावरणविद्, एक सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारियों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

पीठ विक्रेताओं की विभिन्न जनहित याचिकाओं पर हाल ही में अंतरिम आदेश पारित कर रही थी। याचिकाओं में संबंधित अधिकारियों को समुद्र तट पर आइसक्रीम पार्लर आवंटित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

पीठ ने कहा कि हालांकि यह मामला मरीना बीच पर दुकानों के आवंटन से संबंधित है लेकिन अक्सर कहा जाता है कि समुद्र तट का ठीक से रखरखाव नहीं किया जाता और अक्सर गंदगी रहती है तथा किसी को इसकी परवाह नहीं है।

इस संबंध में निगम के वकील ने कहा कि निकाय समुद्र तट की सफाई के लिए प्रयास कर रहा है। पीठ ने कहा कि कुछ प्रश्न उठाए जाने चाहिए और अधिकारियों को उनका जवाब देना चाहिए।

सवालों का जवाब देने के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट