लाइव न्यूज़ :

‘प्रधानमंत्री कभी माकपा मुक्त भारत क्यों नहीं कहते?’: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: April 3, 2021 17:23 IST

Open in App

कोइलांडी (केरल), तीन अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिए जाने पर उनकी आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी को केवल कांग्रेस से ही समस्या है, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से नहीं।

वायनाड से सांसद गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं। जब वह सुबह उठते हैं तब कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं और जब वह सोने जाते हैं तब कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं। प्रधानमंत्री कभी माकपा मुक्त भारत क्यों नहीं कहते?”

गांधी ने कहा, “उन्हें वामदलों से कोई समस्या नहीं है लेकिन कांग्रेस से है।”

केरल में छह अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां लोगों को जोड़ने का काम करती रही वहीं, वामदल लोगों में विभाजन पैदा करते रहे। गांधी ने कहा कि हम (कांग्रेस) जहां भी जाते हैं, सबको जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा, “हम जोड़ने वाली ताकत हैं। हम जहां भी जाते हैं, लोगों की पहचान करते हैं और उन्हें एक करते हैं और शक्तिशाली बनाते हैं।”

आरएसएस को आड़े हाथों लेते हुए गांधी ने कहा कि संघ यह समझता है कि जो लोग सबको जोड़ते हैं उनसे उसे सबसे बड़ा खतरा है।

गांधी ने कहा, “और वे बहुत अच्छी तरह समझते हैं कि उनकी तरह वामदल भी समाज को बांटने का काम करता है।”

उन्होंने कहा, “वामपंथ भी आक्रोश और हिंसा की विचारधारा है। कांग्रेस ने कभी घृणा नहीं फैलाई और केवल सबको एक किया।”

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का विभाजन देश और राज्य को कमजोर करेगा। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी भारतीयों को समान रूप से लाभ पहुंचाने की है और देश तभी प्रगति करेगा जब वह एक रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?