लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने कानून प्रवर्तन एजेसियों की ''खेदजनक स्थिति'' का जिक्र क्यों नहीं किया:चिदंबरम

By भाषा | Updated: November 22, 2021 00:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन में देश की कानून प्रवर्तन एजेसियों की ''खेदजनक स्थिति'' का जिक्र क्यों नहीं किया।

चिदंबरम ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ इशारा करते हुए दावा किया कि बंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत प्रदान करते हुए अपने आदेश में कहा था कि साजिश रचने का कोई साक्ष्य नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि अदालत ने मेडिकल जांच नहीं कराए जाने को लेकर एनसीबी की आलोचना की थी ताकि ये पता लगाया जा सके कि आरोपी ने मादक पदार्थ का सेवन किया था या नहीं?

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सवाल ये है कि किसने एनसीबी को इन युवाओं के पीछे लगाया और क्यों? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ये मामला दिशा रवि मामले का दोहराव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह