लाइव न्यूज़ :

कभी हॉकी स्टिक तक नहीं पकड़ने वाले राजीव गांधी के नाम पर सर्वोच्च खेल सम्मान क्यों था : मिश्रा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:52 IST

Open in App

इंदौर, छह अगस्त देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम “राजीव गांधी खेल रत्न” से बदलकर “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि इस अलंकरण का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखे जाने का कोई औचित्य ही नहीं था। मिश्रा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मन की गहराइयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने खेल रत्न सम्मान का नाम बदलकर इसे मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने की घोषणा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज तक समझ नहीं सका हूं कि खेल रत्न सम्मान राजीव गांधी के नाम पर क्यों था? उन्होंने तो अपने जीवनकाल में कभी हॉकी स्टिक तक नहीं पकड़ी थी।” मिश्रा ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये सरकारें केवल नेहरू-गांधी परिवार की “स्तुति” में इस कदर डूबी थीं कि उन्हें ध्यानचंद जैसी महान हस्ती के नाम पर किसी बडे़ खेल पुरस्कार के नामकरण की बात तक नहीं सूझी थी।

मिश्रा के पास राज्य का कानून मंत्रालय भी है। उन्होंने बताया कि संगठित अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए राज्य सरकार नया कानून बना रही है जिसमें गिरोह चलाने वालों और उनके सहयोगियों के लिए 10 साल तक के कारावास और 30,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान होगा।

मिश्रा ने बताया कि ‘‘मध्य प्रदेश गैंगस्टर निरोधक अधिनियम’’ के रूप में पेश किए जाने वाले इस प्रस्तावित कानून के तहत मुजरिमों की संपत्तियां प्रदेश सरकार द्वारा जब्त भी की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून के तहत शराब माफिया, भू-माफिया, खनिज माफिया, वन माफिया, जुए के अड्डे चलाने वाले बदमाशों आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे