लाइव न्यूज़ :

पटोले को फोन टैपिंग के आरोप लगाने में दो साल का वक्त क्यों लगा : भाजपा नेता

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:44 IST

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के भाजपा विधायक आशीष शेलार ने पूछा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले को पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार के खिलाफ फोन टैपिंग के आरोप लगाने के लिए करीब दो साल का वक्त क्यों लगा, जबकि राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार नवंबर 2019 में ही बन गयी थी।

कांग्रेस उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तीन दलों की एमवीए सरकार का हिस्सा है।

पटोले ने आरोप लगाया था कि 2017 में उनका फोन टैप किया गया, जब फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी। उन्होंने राज्य विधानसभा के हाल में हुए मॉनसून सत्र के दौरान ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनका फोन इस आड़ में टैप किया गया कि यह एक मादक पदार्थ के तस्कर का है।

राज्य सरकार ने पटोले के फोन टैपिंग के आरोपों की जांच के लिए अब तीन सदस्यीय समिति गठित की है। एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में शेलार ने कहा, ‘‘पटोले ने आरोप लगाए हैं कि पूर्ववर्ती फडणवीस सरकार ने उनके फोन कॉल टैप कराए। हालांकि, उन्होंने एमवीए सरकार बनने के दो साल बाद आरोप लगाए हैं। पिछले दो वर्षों से वह क्या कर रहे थे?’’

शेलार उन 12 विधायकों में से एक हैं, जिन्हें हाल के मॉनसून सत्र के दौरान अध्यक्ष के चैम्बर में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के लिए एक साल के वास्ते विधानसभा से निलंबित किया गया है।

इस बारे में शेलार ने कहा, ‘‘हम शिवसेना नेता भास्कर जाधव को कोंकण क्षेत्र के ईमानदार, कठिन परिश्रमी नेता के तौर पर जानते थे। मैं भी उसी क्षेत्र से आता हूं। हालांकि, भाजपा के 12 विधायकों को विधानसभा से निलंबित करने के उनके कृत्य से ही अब उनकी छवि बिगड़ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा